गुमला, मई 19 -- गुमला प्रतिनिधि । सोमवार दोपहर अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने जिला मुख्यालय की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवा के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे पूरे जिला मुख्यालय की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- बिजली खंभा क्षतिग्रस्त होने से चरमराई बिजली व्यवस्थामरम्मत कार्य शाम से शुरू हुआ मरम्मत कार्य देर रात करीब 12 बजे तक चलता रहा,लेकिन इसके बावजूद टाउन फीडर की स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। बिजली विभाग के अभियंताओं ने बताया कि पालकोट फीडर में देर रात करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी,लेकिन टाउन फीडर में कई स्थानों पर तार टूटने और तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को भी बिजली संकट बना रहा। सुबह से देर शाम तक विभागीय टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी रही।लोगों ...