बागपत, जून 14 -- बागपत। आंधी बारिश के कारण शुक्रवार रात रटौल में एक मकान भरभराकर गिर पड़ा। मलबे में दबने से चार बच्चे घायल हो गए। वहीं दाहा के भड़ल गांव में भी मकान की छत गिरने से मां-बेटा दबने से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मलबे से दबने से लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। रटौल गांव निवासी अब्दुल वाहिद अंसारी परिवार सहित नौशाद के मकान में किराए पर रहता है। शुक्रवार रात वह परिवार सहित घर पर सोया हुआ था। देर रात आंधी और बारिश के दौरान अचानक मकान भरभराकर गिर गया। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मलबे की चपेट में आने से चार बच्चे 16 वर्षीय अंजुम, 8 वर्षीय सावेज, 6 वर्षीय सुभान और 10 वर्षीय इकरा घायल हो गए। बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद परिवार के सदस...