बरेली, जून 1 -- रविवार को पूरा दिन आसमान में छाए रहे बादल, शाम को तेज हवा के साथ कई इलाकों में हुई बारिश बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। आंधी -बारिश से तापमान में काफी गिरावट हुई है और गर्मी-उमस से लोगों को काफी हद तक राहत मिल गई है। रविवार को पूरा दिन आसमान में काले बादल मंडराते रहे। शाम को तेज हवा के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। बीते चौबीस घंटे में 10 मिमी से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 32.8 और रात में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।रविवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल रहे। यह भी पढ़ें- कल का मौसम 1 जून: यूपी में 8 डिग्री तक गिरा पारा, 60 से ज्यादा जिलों को लेकर फिर अलर्ट जारी दिन में थोड़ी देर के लिए धूप निकली लेकिन फिर बादल छा गए। एक दिन पहले आंधी बारिश का असर दिखा। दिन में अधिकतम ता...