छपरा, मार्च 28 -- खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जगह-जगह गिर गई 7 - कोपा में रोड पर गिरा विशाल आम का पेड़ छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 27 मार्च की रात अचानक बदले मौसम ने छपरा जिले में व्यापक असर डाला। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तेज आंधी के साथ हुई हल्की बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवाओं के कारण कई फसलों को नुकसान पहुंचा है और सड़कों पर कीचड़ फैलने से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी का असर सबसे ज्यादा गेहूं की फसल पर देखने को मिला। तेज हवा के झोंकों से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जगह-जगह गिर गई, जिससे पैदावार पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। किसान बताते हैं कि फसल कटाई के ठीक पहले इस तरह का मौसम बड़ा झटका साबित हो सकता है। आम और लीची के मंजर को क्षति बागवानी करने वाले किसानो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.