गंगापार, अप्रैल 4 -- बदलते मौसम के मिजाज ने एक बार फिर से किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शनिवार सुबह सुबह अचानक आई आंधी और बारिश ने नवाबगंज क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में खड़ी और कटी पड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। गेहूं और सरसों की फसलें, जो कटाई के बाद खेतों में पड़ी थीं, पानी में भीग गईं, जिससे मड़ाई का काम बुरी तरह प्रभावित हो गया। नवाबगंज क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दोपहर तक जहां खेतों में कटाई और मड़ाई का कार्य चल रहा था, वहीं अचानक मौसम के बदलते रुख ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में पड़ी फसलें बिखर गईं और भीगकर खराब हो गईं। कौड़िहार, मंसूराबाद, आनापुर, नवाबगंज, श्रृंग्वेरपुर, पचदेवरा, मलाक बलऊ, कंजिया, करीमुद्दीनपुर, बरीबोझ, झोखरी, धरणीधर का पूरा...