हाथरस, अप्रैल 8 -- हाथरस। मंगलवार की दोपहर को अचानक से मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश के चलते शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए तो टिनशेड और होर्डिंग उड़ गए। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद चलीं ठंडी हवाओं से मौसम काफी खुशनुमा हो गया। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को भी जिले में मौसम बिगड़ने को लेकर अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि जिले में आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। सुबह से ही मौसम खराब बना रहा। दिन चढ़ने के साथ धूप तो खिल गई, लेकिन इस बीच आसमान में बारिश के बादल भी छाए रहे और धूप के त...