भागलपुर, मार्च 21 -- भागलपुर। शुक्रवार की शाम को तेज आंधी और बारिश के दौरान जिले भर में आम एवं रबी फसल को भारी नुकसान होने की सूचना मिल रही है। तेज आंधी में आम के मंजर झड़ गए तो जिन पेड़ों में टिकोले आना शुरू हो गया था उसमें भी क्षति हुई है। बताया जा रहा है कि मसूर, मटर एवं गेहूं सहित तिलहन फसलों को इससे नुकसान हुआ है। इस बाबत जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद ने बताया कि अभी तुरंत नुकसान को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। तेज आंधी से मंजर झड़ जाते हैं लेकिन वास्तविक कितना नुकसान है, इसका आकलन होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...