बहराइच, अप्रैल 9 -- चर्दा। आंधी और बारिश ने आम की खेती करने वाले किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। बागों में लगे पेड़ों से 50 फीसदी फल गिर गए हैं। बागवान राम भुलावन, भूलन खां, नसीम अहमद, वारिस अली आदि का कहना है कि अचानक बदले मौसम ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। तेज हवाओं के कारण पेड़ों की डालियां टूट रही हैं और कच्चे फल गिर रहे हैं। यदि मौसम इसी तरह रहा, तो काफी नुकसान हो जाएगा। साथ ही उत्पादन घटने से कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि मौसम जल्द ही सामान्य होगा, जिससे बची हुई फसल को सुरक्षित रखा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...