हाजीपुर, मई 9 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली जिले में 10 दिनों के भीतर आई आंधी-बारिश से आम और केले की फसल को भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार की शाम आई आंधी ने आम व केले के उत्पादक किसानों को रुला दिया। तेज आंधी से केले के पेड़ गिर गए। ज्यादातर केले के पेड़ में घौद लगा था। केले की फसल को नुकसान पहुंचने से किसान चिंतित हैं। केले की फसल के नुकसान की जानकारी के लिए उद्यान विभाग आकलन करा रहा है। यह भी पढ़ें- आंधी में दर्जनों जगहों पर गिरे पेड़, तार और मकान क्षतिग्रस्तबिदुपुर प्रखंड की फसल स्थिति स्थानीय किसानों का कहना है कि बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र की मुख्य फसल केले की खेती है। बिदुपुर, राघोपुर समेत आस-पड़ोस के प्रखंडों में 03 हजार एकड़ से अधिक में किसान केले की खेती की है। किसानों का कहना है कि बिदुपुर के पकौली, भैरोपुर, रामदौली, दाउदनगर, अमेर,...