धनबाद, मार्च 22 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। बलियापुर में शनिवार को अचानक आयी आंधी-वारिश के बाद से दुधिया सहिसटोला, बेड़ा नियामतपुर, खड़िकाबाद सहित आधा दर्जन गांवों में अंधेरा पसर गया है। बेड़ा नियामतपुर में तेज आंधी से बिजली का खंभा गिर गया। वहीं खड़िकाबाद व दुधिया सहिसटोला में कइ पोल तार गिर गऐ। घटना के साथ ही उक्त गांवों में विद्युतापुर्त्ति बाधित हो गयी। लोग रात भर अंधेरे में रहे। विभाग को सूचना दी गयी। खबर मिलते ही विभाग के कर्मी पहूंचे। विद्युतापुर्त्ति बहाल करने को ले काम तेजी से चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.