किशनगंज, मार्च 29 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता शुक्रवार की देर रात आई तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि ने ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। कुछ ही घंटों में आई इस आपदा ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया और खासकर किसानों को व्यापक नुकसान हुआ है।खेतों से लेकर घर तक, हर ओर नुकसान का मंजर देखने को मिल रहा है।ठाकुरगंज प्रखंड के पथरिया, चुरली, कनकपुर, बेसरबाट्टी, सखुआडाली, भातगांव,चुरली समेत सीमावर्ती कई पंचायतों में तबाही का असर साफ नजर आया। खेतों में खड़ी मक्का की फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है। वहीं केला और अनानास के बागान तेज हवाओं के सामने टिक नहीं सका और बड़े पैमाने पर नष्ट हो गए। किसानों की महीनों की मेहनत और उम्मीदें एक ही रात के दो घंटे में बर्बाद हो गया। सैकड़ों एकड़ में फैली फसल अब पशुओं के चारे में तब...