दुमका, मार्च 22 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत गंगवारा पंचायत के भाटीन गांव में शुक्रवार देर शाम को बेमौसम तेज हवा, मध्यम गर्जन के साथ बारिश होने तथा ओलावृष्टि के कारण बड़े पैमाने पर खेतों में लगे किसानों की फसल बर्बाद हुआ है। इस बार भी बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि-तूफान के कारण किसान के लौकी, प्याज, मकई व अन्य फसलें बर्बाद हुई है। किसी तरह किसान फसल लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, लेकिन बेमौसम तूफान बारिश ओलावृष्टि के कारण किसानों के महीनों का मेहनत बेकार हो गया। फसल बर्बाद होने से क्षेत्र के किसान चिंतित हैं। वहीं प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत के सतरला गांव में आंधी से एक विशाल बरगद का पेड़ गिरने से पुना राय, राजु कुंवर, कालु कुंवर तथा अजय राय का घर क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ित लोगों ने सीओ से राहत की मांग किया है।फोटो-21द...