वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। एक हफ्ते से कई चक्र में आए आंधी-पानी से जनपद में होने वाली फसलों की क्षति 33 फीसदी से कम है। एडीएम वित्त एवं राजस्व कार्यालय की ओर से इस सम्बंध में सर्वे रिपोर्ट शासन में भेजी गई है। इसलिए बनारस फसलों के मुआवजा वाले जिले से बाहर रहेगा। केवल फसलों की बीमा कराने वाले किसानों को ही मुआवजा मिलेगा। पिछले 15 दिनों से बनारस और आसपास के जनपदों में तेज हवा तो कभी बारिश से किसानों को धड़कनें बढ़ी हैं। गेहूं, जौ, सरसों, चना, बाजरा आदि फसलों को क्षति से बचाने के लिए कटाई और मड़ाई में तेजी आ गई है। एक हफ्ते से मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव से गेहूं किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। काफी क्षेत्रफल में गेहूं की फसल गिर गई है। जिला प्रशासन ने लेखपाल और अमीनों के जरिए फसलों की क्षति का सर्वे कराया। रिपोर्ट में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.