मुरादाबाद, मई 14 -- आंधी बारिश से बुधवार रात को अगवानपुर से आ रही मुख्य लाइन में फाल्ट होने पर पूरी रात लगभग 12 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। विद्युत आपूर्ति सुचारू होने के बाद शाम तक बिजली की आंख मिचौनी चलती रही। अगवानपुर से कांठ बिजली घर तक जंगल से होकर मुख्य लाइन आ रही है। रात्रि लगभग 10:30 बजे अचानक तेज आंधी और बारिश से जंगल से होकर बिजली घर तक आ रही विद्युत लाइन ठप हो गई। पूरी रात क्षेत्रीय लोगों ने अधिकारियों से संपर्क की कोशिश की,लेकिन आरोप किसी का फोन नहीं उठा। उच्चाधिकारियों के आदेश पर एक विद्युत टीम लगाई गई, तब कहीं जाकर गुरुवार को दोपहर तक बिजलीघर की इनकमिंग सप्लाई शुरू हो पाई。 यह भी पढ़ें- जिले में आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाकों में पूरी रात गुल रही बिजली विद्युत लाइन में फॉल्ट ग्राम मुख्यत्यारपुर नवादा होकर जा रही ...