छपरा, मई 7 -- आंधी-बारिश में सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन में हुई परेशानी * रामपुर बथानी टोले में सड़क पर गिरा था विशाल पेड़ गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड के रामपुर बथानी टोले में बुधवार की रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। इसके चलते उक्त सड़क पर आवागमन में लोगों परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि स्थानीय मुखिया की पहल पर गुरुवार की दोपहर गिरे पेड़ को सड़क पर से हटा लिया गया था। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। लोगों के मुताबिक तेज हवा के कारण विशाल पेड़ सीधे सड़क पर गिर गया जिससे आवागमन बाधित हो गया। यह ग्रामीण सड़क मुख्य मार्ग को जोड़ने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में इस मार्ग पर अवरोध उत्पन्न होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को सड़क किनारे से हो...