बोकारो, अप्रैल 1 -- कसमार। कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित मध्य विद्यालय में मंगलवार को आई तेज आंधी-बारिश के दौरान एक बड़ा महोगनी पेड़ उखड़कर मुख्य द्वार पर आ गिरा। पेड़ के गिरने से स्कूल का प्रवेश मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे छात्रों और शिक्षकों के आवागमन में दिक्कतें बढ़ गई हैं। घटना के दौरान पेड़ विद्यालय की जर्जर दीवार पर भी जा गिरा, जिससे दीवार को अतिरिक्त क्षति पहुंची है। पहले से कमजोर दीवार का हिस्सा और टूट जाने से सुरक्षा को लेकर चिंता गहरा गई है। इसके अलावा पेड़ के साथ बिजली के तार भी टूटकर जमीन पर गिर पड़े, जिसके कारण विद्यालय और आसपास के घरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेड़ हटाने, क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत कराने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि विद्यालय म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.