नोएडा, अक्टूबर 1 -- नोएडा के कई सेक्टरों को जल्द ही बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है। विद्युत निगम ने सेक्टर-39, 36 और 56 के बाद अब सेक्टर-40, 12 और सेक्टर-30 में भी कंडक्टर लाइन के स्थान पर एलवीसीसी (लो वोल्टेज कवर्ड कंडक्टर) की लाइन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे आंधी-बारिश में लोकल फॉल्ट होने का खतरा भी टल जाएगा। इसके साथ ही नए तीनों सेक्टर के 15 हजार से उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। इस लाइन से शहर के 37 पुराने सेक्टर के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 6 लेन का होगा यह रोड, इन 4 सड़कों को भी चौड़ी करने का प्लान शहर के अधिकांश पुराने सेक्टरों में कंडक्टर लाइन डाली हुई हैं। इस कंडक्टर लाइन में दिक्कतें यह आती है कि आंधी-बारिश में लाइन के तार आपास में जुड़ जाने की वजह से स्पार्किंग होनी शुरू ...