फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 7 -- कंपिल, संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित कटिया गांव में गुरुवार तड़के तेज आंधी और बारिश के चलते कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई, लेकिन गनीमत रही कि परिवार के सदस्य मकान के सहारे पड़ी टीन शेड के नीचे सो रहे थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। कटिया गांव निवासी मुन्ने खां अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण उनके मकान की छत अचानक ढह गई。 यह भी पढ़ें- बराबर में नींव खोदने से भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवारघटनास्थल पर अफरा-तफरी छत गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग घबराकर बाहर निकल आए। हादसे में मकान के अंदर रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के ...