आंधी-बारिश में गिरे पेड़ की लकड़ी बरामद, मुकदमा दर्ज
बदायूं, अगस्त 4 -- बिसौली। आंधी-बारिश में गिरे सरकारी पेड़ की लकड़ी की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार का वन विभाग ने पर्दाफाश किया है। साहनपुर रोड स्थित एक बाग के पास खेत में संचालित फड़ पर छापेमारी के दौरान सैकड़ों कुंतल शीशम और जामुन की लकड़ी बरामद हुई है। वन विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर फड़ संचालक शकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं जांच में दो वन कर्मियों की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध मिली है। क्षेत्रीय वनाधिकारी बिसौली के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने रविवार शाम छापा मारा। जांच में सामने आया कि बरामद लकड़ी किशोरगंज के निकट संरक्षित वन क्षेत्र में आंधी के दौरान गिरे 15-16 सरकारी पेड़ों की बताई जा रही है। सवाल यह उठ रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी लकड़ी फड़ तक कैसे पहुंच गई और विभाग को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी।इस मामले में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.