हरदोई, मई 1 -- सांडी, संवाददाता। गुरुवार देर रात आई आंधी-बारिश के दौरान एक अधेड़ महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बिलग्राम रोड स्थित सखेड़ा पुलिस सहायता केंद्र के पास महिला का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात भारी वाहन ने महिला को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला 45 वर्ष का सिर और धड़ बुरी तरह क्षत-विक्षत था। इससे हादसा काफी भीषण होने की संभावना है। महिला के पैरों में चप्पल व बिछिया थी, जबकि हाथों में चूड़ियां नहीं थीं। उसने हरे रंग का ब्लाउज और गहरे लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। महिला के अकेले होने के कारण राहगीर उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की भी आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक पहचान नहीं हो सकी। एसएचओ बसंत राम ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.