सोनभद्र, अप्रैल 30 -- अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल में गुरुवार सुबह अचानक आयी आंधी-बारिश से पूरा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। हाइवे से लेकर बस्तियों में विशालकाय वृक्ष धाराशायी हो ग ये वहीं श्रमिक बस्तियों में कई घरों की टीन की छतें उड़ गयी। लगभग दो घंटे रुक-रुक कर चली आंधी से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बुरी तरह बाधित हुई।जगह -जगह 11केवी लाइनों पर वृक्षों के गिरने से तार टूटने को बिजली विभाग ने इसकी वजह बताया। रेहटा-बिछड़ी से लेकर डिबुलगंज तक इसका असर देखा गया। डिबुलगंज में आंधी से एक गैराज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी वहीं अनपरा डी प्लांट रोड पर वृक्ष गिरने से आवागमन बाधित हो गया। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी का कहर, दिन में छाया अंधेरा, कई जगहों पर गिरे पेड़ वार्ड सात और वार्ड 13 के बीच ब्रह्म देव बाबा के निकट पीपल का वृक्ष गिर गया जिससे आवागमन बाधित ...