पटना, मार्च 30 -- बीते दिनों आए आंधी-बारिश का असर 12 जिले में अधिक हुआ है। इन जिलों में 33 फीसदी से अधिक फसलों को नुकसान हुआ है। जिलों से मिली रिपोर्ट के आधार पर कृषि विभाग ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि मार्च के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में राज्य के विभिन्न जिलों में आई आंधी, असामयिक वर्षापात और ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान का व्यापक आकलन कराया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित जिलों के जिला कृषि पदाधिकारियों ने क्षति का प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराया है। अब तक राज्य के 36 जिलों से प्राप्त प्रतिवेदनों के अनुसार 12 जिलों सहरसा, मुजफ्फरपुर, अररिया, बेगूसराय, मधुबनी, पूर्णिया, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल और भागलपुर के 111 प्रखंडों में व्यापक फसल क्षति की सूचना मिली है। इन क्षेत्रों मे...