आदित्यपुर, अप्रैल 8 -- चांडिल। चांडिल में मंगलवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश के कारण पूरे अनुमंडल क्षेत्र में करीब एक दर्जन से ज्यादा बिजली के खंभे उखड़ गए। बिजली के तार टूटकर गिर गए। वहीं, कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए। जिस कारण क्षेत्र में घंटों बिजली गुल रही। लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण सिंहभूम कॉलेज चांडिल के गेट पर एक पेड़ एवं एलटी तार टूट कर गिर गया। विद्युत सहायक अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा के नेतृत्व में विद्युतकर्मी बिजली बहाल करने में जुटे थे। इसके अलावा मात्र आधे घंटे की बारिश के कारण चांडिल बाजार में नाली का गंदा पानी सड़क पर बिखर गया। जिससे पूरा वातावरण नारकीय हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...