अमरोहा, मई 15 -- अमरोहा, संवाददाता। बुधवार सुबह में फिर रात करीब दस बजे मूसलाधार बारिश के साथ आई भयंकर आंधी ने जिले में शहर से देहात तक भयंकर तबाही मचाई। सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। जिलेभर में 200 बिजली पोल धराशाई होने के साथ ही 35 ट्रांसफार्मर फुंक गए। 11 व 33 केवी लाइनों के टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। लोग रातभर अंधेरे में रहे। 18 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल न होने से लोगों को गर्मी में पेयजल की परेशानी उठानी पड़ी। आंधी-बारिश से विभाग को तीन दिन में दो करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से तार-पोल टूटे, पूरी रात बंद रही बिजली आपूर्ति बुधवार सुबह करीब दस बजे लगातार तीसरे दिन बूंदाबांदी के साथ आई भयंकर आंधी से शहरी-ग्रामीण इलाकों में पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इसके बाद देर रात दस बजे...