मधेपुरा, मार्च 23 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में आंधी और बारिश के कारण मक्का की फसल को काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फसल नुकसान होने के बाद से किसानों को आर्थिक परेशानी की चिंता सताने लगी है। किसानों ने विभाग के अधिकारियों से मक्का फसल क्षति की मुआवजा देने की मांग की है। बताया गया कि देर रात करीब एक बजे अचानक आयी आंधी तूफान और बारिश के कारण फुलौत पश्चिमी पंचायत के झंडापुर बासा, पनदही बासा, मोरसंडा पंचायत के अमनी बासा, रामचरण टोला, चौसा पश्चिमी पंचायत के सहोरा टोला, लट्ठों बासा, चिरौरी पंचायत के भवनपुरा टोला, अजगैवा, अरजपुर पश्चिमी, अरजपुर पूर्वी, लौआलगान पूर्वी, लौआलगान पश्चिमी, मोरसंडा और रसलपुर धुरिया सहित कई जगहों की बहियार में लगी मक्का फसल क्षतिग्रस्त होने की बात कही जा है। किसानों ने कहा कि फसल से घर परिवार...