एटा, अप्रैल 4 -- शुक्रवार रात अचानक बदले मौसम के मिजाज ने अन्नदाताओं की मेहनत के साथ अरमानों पर भी पानी फेर दिया। तेज आंधी के साथ हुई लगभग पौन घंटे की झमाझम बारिश ने खेतों में पककर तैयार खड़ी और कटी पड़ी गेहूं की फसल को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। वर्तमान में जिले में अंदर रबी की मुख्य फसल गेहूं की कटाई की जा रही है। किसान फसल काटकर उनके गट्ठर खेतों में ही छोड़ रहे है, ताकि थ्रेसिंग की जा सके। सर्वाधिक नुकसान मारहरा, अवागढ़, पिलुआ और जलेसर क्षेत्र के किसानों को फसल भींगने के कारण उठाना पड़ा। शनिवार को अवागढ़ क्षेत्र के किसान रूप किशोर ने बताया कि एक साल की मेहनत बस घर आने ही वाली थी कि बारिश ने उसे खराब कर दिया। शनिवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि पक चुकी फसल या कटी हुई फसल के भीगने से गेहूं के दाने की गुणवत्ता तेजी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.