हापुड़, जून 17 -- पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को बुलंदशहर में हापुड़ एवं बुलंदशहर की विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया और वाणिज्यिक एवं तकनीकी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, राजस्व वसूली, विद्युत हानियों, उपभोक्ता सेवाओं एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं एवं गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना डिस्कॉम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्युत आपूर्ति को सुदृढ बनाए रखते हुए लोकल फॉल्ट का निस्तारण की कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित की जाए। उन्होनें निर्देश दिए कि आंधी-बारिश जैसी आपात परिस्थिति में बाधित विद्युत आपूर्ति न्यूनतम समय मे...