अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम का मिजाज मंगलवार को पूरी तरह बदला नजर आया। सुबह हल्के बादलों के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन कुछ देर बाद धूप निकल आई। हालांकि हवा में नमी के चलते धूप की तपिश ज्यादा नहीं रही। दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली और शाम ढलते-ढलते आसमान पर घने बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। खुले इलाकों में हवा की रफ्तार ज्यादा रही, जिससे जनजीवन कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। अकराबाद, मडराक सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। इधर, शहर में हल्की से मध्यम बारिश ही दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हुआ है। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ र...