उरई, जून 11 -- कोटरा। संवाददाता जिले में मौसम विभाग ने दोपहर 3 बजे अलर्ट जारी किया और शाम 5 बजे करीब तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई और इस दौरान कोटरा कस्बा के मौजा हिलगना में आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आकर दो चरवाहे झुलस गए, एक ने देर रात दम तोड़ दिया। जबकि आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई।गुरुवार शाम करीब 5 बजे मौसम गड़बड़ होने के दौरान कोटरा कस्बा के मौजा हिलगना में आकाशीय बिजली गिर गई। खेत में बकरी व भैंस चरा रहे 32 वर्षीय गोविंद व 36 वर्षीय शानू पठान इसकी चपेट में आकर झुलस गए। यह भी पढ़ें- बिहार में वज्रपात से एक दिन में 10 लोगों की मौत, कल भी खराब रहेगा मौसम; 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट वहीं उनकी एक भैंस व पांच बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले ...