आंधी-बारिश के बीच 2 घंटे तक शहर की गुल रही बिजली
रांची, जून 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। आंधी और मूसलाधार बारिश के बीच गुरुवार दोपहर में आधी रांची की बिजली आपूर्ति बंद रही। मेघगर्जन के कारण सभी फीडरों से सुरक्षा कारणों को लेकर एक से डेढ़ घंटे तक बड़े इलाकों में बिजली बंद रखी गई। इस बीच कोकर में सुरेंद्रनाथ स्कूल के पास पेड़ गिरने से दो खंभे टूट गए। इसके चलते आसपास के मुहल्लों में पांच से छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। रात आठ बजे के बाद बिजली बहाल की गई। इसके आलवा विमेंस कॉलेज साइंस ब्लॉक सर्कुलर रोड के पास दो दिन पहले खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर गुरुवार को भी दुरुस्त नहीं हुआ। इसके चलते आसपास का इलाके में अंधेरा रहा। इसके अलावा सरनाटोली, महावीर नगर में बीती रात से ट्रांसफॉर्मर खराब रहने के कारण अंधेरा रहा। हालांकि मरम्मत के बाद भी खराबी दुरुस्त नहीं हुई। यहां पर चलित ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.