पूर्णिया, मई 24 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। शनिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जलालगढ़ क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब आठ बजे तेज आंधी और बारिश शुरू हुई, जिसके बाद कई झोपड़ीनुमा और टीन के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कई बड़े पेड़ घरों पर गिर पड़े, जिससे छतों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक नुकसान टीन और कच्चे मकानों को हुआ है। आंधी के दौरान 33 हजार लाइन में फॉल्ट आने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली नहीं रहने से लोगों के सामने पेयजल की भ...