गोंडा, अप्रैल 8 -- रुपईडीह (गोंडा)। तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी के चलते मंगलवार देर शाम बिजली चली गई। बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे तक क्षेत्र में बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है सर्वाधिक समस्या तो व्यापारियों व कर्मचारियों को हो रही है। बिजली उपकेंद्र आर्यनगर करीब 18 हजार से अधिक उपभोक्ता है। बिजली सप्लाई के लिए पांच-पांच एमवीए का दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। सभी उपभोक्ताओं को सात फीडर में विभाजित कर बिजली सप्लाई दी जाती है। जिसमें कौड़िया बनगाई , कोचवा, आर्य नगर, टाउन, गोपाल बाग ,मल्लापुर, मुंडेरवा शामिल है। बीते देर शाम बूंदाबांदी के चलते बिजली सप्लाई बंद हो गई। इसके बाद से अब तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। बिजली सप्लाई न होने के चलते स्थानीय व्यापारियों, कर्मचारी व अन्य बिजली उपभोक्ताओं को इसका ल...