रांची, जून 11 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर आई तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई, जबकि जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली आपूर्ति पर असर अगडु बस्ती स्थित 11 केवी राइस मिल फीडर के पास बिजली लाइन पर पेड़ गिर जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। विभाग ने शाम तक अधिकांश क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी।

जलजमाव की समस्या वहीं, रानी बगीचा रोड नंबर-1 समेत कई इलाकों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी जमा हो गया। इससे लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई। प्रखंड मुख्यालय से पटेल चौक को जोड़ने वाली सड...