आंधी बारिश के दौरान बेली ब्रिज के पास शेड गिरने से जख्मी हुए दूध विक्रेता की मौत
भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। मंगलवार की शाम आंधी-बारिश के दौरान बेली ब्रिज के पास बना टेंट शेड गिरने से जख्मी हुए दूध विक्रेता 38 साल के विनय कुमार की मौत हो गई। वह बिहपुर के सोनवर्षा का रहने वाला था। रोजाना की तरह दूध पहुंचाने के बाद अपने नाबालिग बेटे लकी को खरीदारी कराने के बाद विनय बाइक से वापस घर लौट रहे थे। आंधी बारिश देख बेली ब्रिज से पहले जेनरेटर सहित अन्य जरूरी सामान रखने के लिए बनाए गए शेड टेंट के पास वे रुक गए। बेटे को टेंट के अंदर बिठा दिया। जगह नहीं होने की वजह से विनय खुद उसके बाहर खड़े हो गए। आंधी के दौरान ही टेंट गिर पड़ा और विनय के सिर सहित शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोट आई। मायागंज लाया गया लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। घटना में विनय का बेटा लकी भी जख्मी हुआ है。 यह भी पढ़ें- आंधी बारिश के दौरान बेली ब्रिज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.