भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता आंधी बारिश के दौरान सड़क पर गिरने से जख्मी कहलगांव के सनोखर अगैया के लोचन ठाकुर (32) की 55 दिन बाद रविवार शाम को मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 15 मार्च को जब वह घर लौट रहा था तभी आंधी बारिश की वजह से वह बाइक से गिरकर जख्मी हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। इलाज के लिए उसे पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर 29 अप्रैल को उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह भी पढ़ें- आंधी बारिश के दौरान गिर हुए थे जख्मी, 55 दिन बाद हुई मौत यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, इलाज के दौरान गई जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...