आंधी-बारिश के अलर्ट के बीच 44 डिग्री तक तपा हिमाचल, ये जिला सबसे गर्म; कल कैसा रहेगा मौसम?
शिमला, जून 11 -- आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के ओरेंज-येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी रहा। निचले और मैदानी इलाकों में तापमान कई जगह 40 डिग्री के करीब या उससे ऊपर पहुंच गया, जबकि पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर भी सामान्य से अधिक गर्मी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जिससे दिन के समय लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन भर की तपिश के बाद कुछ क्षेत्रों में शाम को बादल छाए, हवाएं चलीं और हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन इससे गर्मी से बहुत अधिक राहत नहीं मिली। गुरुवार को ऊना प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद हमीरपुर के नेरी में 38.7 डिग्री, मंडी में 37.2 डिग्री, कांगड़ा में 37.0 डिग्री,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.