आंधी बारिश का कहर, कहीं गिरी दीवार तो कहीं टीन छप्पर उड़े
इटावा औरैया, मई 30 -- इटावा, संवाददाता। गुरुवार की रात को आंधी और बारिश ने काफी तबाही मचाई। भरथना में मकान की दीवार गिर जाने से एक युवक घायल हो गया। कई स्थानों पर टीन उड़ गए तो कुछ स्थानों पर घरों की छतों पर लगाए गए सोलर पैनल टूटकर नीचे गिर गए। आंधी पानी ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह बदहाल कर दिया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी रात बिजली आती जाती रही जिससे लोगों की नींद पूरी नही हो सकी। पूरी रात में कुल मिलाकर दो से तीन घंटे तक ही बिजली मिली। शुक्रवार की दोपहर बाद बिजली व्यवस्था ठीक हो सकी। कई स्थानों पर फाल्ट हुए, केबिल टूटी और कुछ स्थानों पर पोल भी गिर गए। गुरुवार की रात को आंधी और बारिश के समय सतर्कता के तौर पर शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। बाद में जब सप्लाई चालू की गई तो कई स्थानों पर फाल्ट मिले। कई जगह केबिल टूटी थी। शहर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.