हमीरपुर, अप्रैल 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर प्रशासन ने सर्वे कराना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा नुकसान मौदहा और सरीला तहसील क्षेत्र में हुआ है। सोमवार को राठ विधायक ने एसडीएम सरीला के साथ करियारी गांव का भ्रमण कर फसलों के नुकसान का जायजा लिया। बता दें कि रविवार को सरीला सहित क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई थी, जिससे किसानों की खेतों में कटी पड़ी एवं खड़ी गेहूं की फसलों में नुकसान हुआ है। तेज हवाओं से जहां फसलें खेतों में बिछ गईं हैं तो वहीं कटी पड़ी फसल भी भींग गई है। क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी, सरीला एसडीएम बलराम गुप्ता व तहसीलदार रविंद्र पाल सिंह ने सोमवार को करियारी व जमखुरी गांव में किसानों के खेतों में जाकर फसलों के नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। सभी ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.