दरभंगा, मई 9 -- शैलेन्द्र कुमार,दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। जिले में शुक्रवार की शाम तेज आंधी-बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। आंधी व ओलावृष्टि से आम व लीची की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, मूंग के खेत में जलजमाव से पौधों के सूखने की आशंका बढ़ गई है। सड़कों पर जलजमाव होने से आवागमन बाधित हो गया। तेज हवा में कई सड़कों पर बिजली तार पर पेड़ की डालियां गिरने से जहां आवागमन बाधत हुआ है, वहीं बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम करीब छह बजे तेज आंधी और बारिश से जगह-जगह पेड़ों की डाली टूटकर सड़कों पर गिरने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं, आम और लीची की फसल नष्ट हो गई है। एकाएक शुरू हुई ओलावृष्टि को देखते हुए भरवाड़ा बाजार में अस्थाई दुकान लगाए बैठे दर्जनों कारोबारी दुकान छोड़कर आसप...