हाथरस, मई 31 -- आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी -(A) - रविवार की शाम आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्ट से फसलों को हुआ नुकसानहाथरस, संवाददाता। रविवार की शाम आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि किसानों के लिए आफत बन गई। इससे खेतों में बाजरा की फसल बिछ गई। सब्जियों की फसलों में भी काफी नुकसान हुआ है। इससे किसान काफी परेशान हैं।जिले के किसान जायद के सीजन में प्रमुख रूप से बाजरा और सब्जियों की फसल उगाते हैं। इस समय खेतों में बाजरा, मूंग, उड़द, खरबूजा, तरबूजा, मिर्च, खीरा आदि फसलें लगी हुईं हैं। अभी तक भीषण गर्मी इन फसलों को नुकसान पहुंचा रही थी। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी अब रविवार की शाम आई आंधी, बारिश व ओलावृष्टि ने फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया। बाजरा की फसल खेतों में बिछ गई। इससे इस...