आंधी-बारिश: आकाशीय बिजली गिरने से फुंके 10 ट्रांसफार्मर, तूफान में टूटे 33 खंभे
बागपत, जून 13 -- बागपत। जिलेभर में गुरुवार रात बारिश के साथ आए तूफान ने बिजली विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया। बिजली गिरने से जहां 10 ट्रांसफार्मर फुंक गए, वहीं तूफान में 33 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच छह बिजली उपकेंद्रों की बिजली रातभर गुल रही। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह के समय उन्हें पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा। गुरुवार रात करीब 10 बजे जिलेभर में तूफान के साथ बारिश हुई जो शुक्रवार सुबह तक चलती रही। झमाझम बारिश के दौरान बिजली लाइनों में जगह-जगह फाल्ट होने से बागपत शहर की बिजली गुल हो गई। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में रातभर बिजली की आवाजाही लगी रही। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश के चलते बिजली व्यवस्था हुई धड़ाम, उपभोक्ता परेशान वहीं 150 से अधिक गांव ऐसे रहे जो पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.