लखनऊ, अप्रैल 29 -- भीषण गर्मी के बाद बुधवार दोपहर कुछ इलाकों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को गर्मी से भले ही राहत दी पर आम बागवानों व किसानों की चिंता को बढ़ा दिया। फलपट्टी क्षेत्र के रहीमाबाद क्षेत्र में बारिश और ओले गिरने से दर्जनों गांवों के आम बागवानों को काफी नुकसान हुआ। ओलावृष्टि से आम टूट कर गिर गए। वहीं पेड़ पर लगे आम चोटिल हो गये। नगराम व गोसाईंगंज के कुछ क्षेत्रों में तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी जैसी बेल वाली फसलों को भी ओलावृष्टि और आंधी से आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा। फलपट्टी क्षेत्र में संडीला सीमा से लगे रहीमाबाद के पश्चिमी क्षेत्र के गांवों में ही ओलावृष्टि और आंधी से आम को नुकसान हुआ। रुसेना, सखईखेड़ा, शाहीखेड़ा, जगती खेड़ा, मुहज्जीपुर समेत आसपास के दर्जनों गांवों में ओलावृष्टि और आंधी का प्रकोप दिखा। रुसेना निवासी र...