उन्नाव, मई 8 -- उन्नाव/फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। 22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार की तेज हवाओं और बारिश ने गुरुवार अलसुबह तबाही का मंजर खड़ा कर दिया। छत से गिरकर किसान की मौत हो गई। वहीं शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली लाइनें टूटने, पोल गिरने और बड़े फॉल्ट के कारण दिनभर हाहाकार मचा रहा। घंटों ब्लैकआउट से लोग उमस में तड़पते रहे। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी के बीच बिजली के 26 पोल क्षतिग्रस्तकिसान की मौत फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के सादुल्लापुर (वर्करा) गांव के ग्राम प्रधान जितेंद्र राजपूत ने बताया कि उनके 55 वर्षीय चाचा हेमराज छत पर सोए थे। गुरुवार अलसुबह तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे वह उठकर नीचे आ रहे थे। इसी दरम्यान हवा के तेज झोंके से वह सिर के बल नीचे गिर पड़े। चीखपुकार सुनकर दौड़े घर के लोग आननफानन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.