बरेली, मई 12 -- फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के दौरान रहेपुरा अंडरपास के पास पेड़ 33/11 केवी विद्युत लाइन पर गिर गया, जिससे तार टूट गए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लाइन खराब होने से कस्बा सहित लगभग 36 गांवों और राजश्री मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति बाधित रही। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। एसडीओ अंकित द्विवेदी व जेई रमेश गौतम के नेतृत्व में आदिल मलिक, प्रवीन, श्याम सुन्दर, राकेश, संजू, काशीराम, शब्बीर और अनुज सहित कर्मचारी खराब मौसम के बीच देर रात तक टूटे तारों और लाइन को सही करने में जुटे रहे।कड़ी मशक्कत के बाद कस्बे की बिजली आपूर्ति देर शाम सुचारु कर दी गई, जबकि कई गांवों में अभी भी बिजली बहाल करने का कार्य जा...