लखीमपुरखीरी, मई 4 -- सोमवार आई आंधी-पानी ने जिले भर की बिजली सप्लाई को बेपटरी कर दिया। शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई नहीं हो सकी। आंधी पानी की वजह से सप्लाई लाइन पर पेड़ गिरने, खंभे टूटने से लाखों का नुकसान हो गया। सुबह के पांच घंटे तक जिले भर की बिजली गुल रही। सुबह के नौ बजे तक दिन में भी अंधेरा छाया रहा। दोपहर के वक्त शहरी क्षेत्र में तो बिजली बहाल हो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की हालत नहीं सुधर सकी। यह भी पढ़ें- जोरों की आई आंधी-पानी ने क्षेत्र में मचाई भारी तबाही, स्ट्रीट लाइटें और घर क्षतिग्रस्तमहेशपुर में बिजली सप्लाई की स्थिति सोमवार को सुबह अचानक मौसम बदला और आंधी पानी ने मौसम सुहाना किया। वहीं दूसरी तरफ बिजली सप्लाई गुल कर दी। आंधी पानी की वजह से शहर को मिलने वाली में सप्लाई लाइन में खराबी हो आ गयी। बिजली ...