मोतिहारी, जून 20 -- मोतिहारी, हिटी। शहर में शुक्रवार की रात अचानक आई तेज आंधी , बारिश ने रेल परिचालन को प्रभावित कर दिया है। तेज हवा के कारण रेलवे स्टेशन के गुड्स यार्ड के सामने पेड़ रेलवे पटरी पर गिर गया। जिससे ट्रेन की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित हो गया। घटना रात के आठ बजे करीब की है । पेड़ गिरने के कारण ओएचई पेड़ की टहनी फंस गयी थी। पेड़ बापूधाम मोतिहारी प्लेटफार्म से थोड़ी दूर गुड्स यार्ड के सामने पटरी पर टूट के गिर गया । घटना के बाद नरकटियागंज - मुजफ्फरपुर रूट पर चलने वाली गाड़ी 15530 सहरसा आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस को आधे घंटे के करीब सेमरा स्टेशन पर रोकनी पड़ी । यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, ट्रेन परिचालन प्रभावित जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। सूचना मिलते ही रेलवे विभाग और आरपीएफ की...