बलिया, मई 1 -- बलिया, संवाददाता। बुधवार को आई बेमौसम आई आंधी-पानी से जिले में मक्का की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थिति यह है कि हवा की तेज रफ्तार के कारण अधिकांश फसल खेतों में पसर गई है, जिसे देखकर किसान बेहद चिंतित हैं। पिछले दिनों आई हल्की आंधी और बारिश में आंशिक नुकसान हुआ था, जिसके बाद मौसम ठीक होने के बाद किसान अपनी फसल को देखकर खुश थे। लेकिन अबकी बार आई तूफान ने किसानों की कमर तोड़ दी है। शुक्रवार को भी सुबह हल्की बूंदाबादी का क्रम जारी रहा। मौसम को देख किसानों की धुकधुकी बढ़ गई है। उन्हें अब अपनी लागत को लेकर चिंता सता रही है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई, जिससे अन्नदाता चिंतित नजर आ रहे है। इन सबके बीच आज अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 23 डिग्री रिकार्ड किया गया।

किसानों की चिंताएं जिले के भौगोलिक स्थित के लिहाजा से जिले ...