पूर्णिया, अप्रैल 27 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी। अचानक बदले मौसम के कारण मक्का और केला की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में तैयार खड़ी मक्का फसल तेज हवा के कारण गिर गई, जबकि कई पौधे टूटकर बर्बाद हो गए। किसानों ने बताया कि कटाई के लिए तैयार मक्का खेतों में पड़ा था, जिसमें बारिश का पानी घुस जाने से दाना खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। तेज आंधी के कारण क्षेत्र में कई बड़े पेड़ भी धराशायी हो गए। यह भी पढ़ें- पोठिया में तूफान के बाद दिखा तबाही का मंजर कई जगह टीन के बने मकानों की छत उड़ गई, जिससे लोगों को नुकसान हुआ है। वहीं कई बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने से इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। मक्का उत्पा...