देवरिया, सितम्बर 27 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। आधी-बारिश से शनिवार को जनजीवन बेहाल हो गयाा। मौसम की मार से धान, मक्का, केला, पपीता और गन्ने की फसलों को भी क्षति पहुंची है। खराब मौसम के चलते अधिकांश लोग घरों में कैद रहे। कई सड़कों पर पेड़, पोल व यूनिपोल गिरने से आवागमन बाधित रहा। गुरूवार से शुरू हुई बारिश लगातार तीसरे दिन शनिवार को तेज हवाओं के साथ रूक-रूक कर दिन भर बारिश होती रही। पूरी रात आंधी-पानी के चलते जिलों में खेतों में खड़ी धान, गन्ना और सब्जी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं से पकने को तैयार धान की बालियां जमीन पर गिर गई। महुआडीह संवाद अनुसार बैतालपुर विकासखंड के महुआडीह क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से तेज हवा के साथ बारिश होने से अगैती धान की फसल खेतों में गिर गई है। क्षेत्र के रामपुर बनहर, बरारी द्वितीय, महुअवा, नेरूई...