हाजीपुर, मई 8 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि शुक्रवार की शाम आई आंधी - पानी के बीच बिदुपुर समेत औद्योगिक क्षेत्र में बिजली सप्लाई बेपटरी हो गई। बिदुपुर-33 केवी फीडर एवं औद्योगिक क्षेत्र-33 केवी फीडर में वृक्ष गिरने से फीडर ब्रेक डाउन हो गया। यह भी पढ़ें- शहर में आज डेढ़ घंटे के लिए कटेगी बिजलीबिजली सप्लाई में बाधा फीडरों के ब्रेक डाउन होने के साथ बिदुपुर बाजार से लेकर ग्रामीण इलाकों में ब्लैक आउट जैसा दृश्य बना है। पेड़ गिरने से फीडर का पोल-तार, 11 केवी फीडर से लेकर कई एलटी लाइन के क्षतिग्रस्त होने से बिदुपुर बाजार से लेकर बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र में घंटों से बिजली गुल है। बाजार से लेकर ग्रामीण इलाके में अंधेरा पसरा है। शाम के समय से जलापूर्ति बाधित बताया गया है। हालांकि बिजली कामगार लगातार बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर र...